Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 17 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
छत से की गई फायरिंग में युवक के सिर में लगी गोली, हालत गंभीर

हाथरस के सिकंद्राराऊ क्षेत्र के गांव चमरौली में देर रात हुई फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। गांव निवासी संजय शर्मा अपने घर के बाहर सो रहे थे। इसी दौरान गांव के ही एक युवक ने कथित तौर पर अपनी छत से फायरिंग कर दी। गोली सीधे संजय शर्मा के सिर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद परिजन और ग्रामीण आनन-फानन में संजय शर्मा को बागला जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज हायर सेंटर रेफर कर दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस फायरिंग के कारणों, आरोपी की भूमिका और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Previous News

10 वर्षीय छात्र का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका; एक नाबालिग हिरासत में

Next News

रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरा डंपर - चालक की मौके पर मौत