Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 17 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
वृंदावन में 19 जुलाई को चलेगा महा स्वच्छता अभियान, संत-महंतों ने किया जनभागीदारी का आह्वान

वृंदावन को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए 19 जुलाई को विशेष ब्रज स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान को सफल बनाने के लिए ब्रज तीर्थ विकास परिषद, उन्नस फाउंडेशन और नगर निगम के साथ संत-महंतों एवं श्रीमद्भागवत कथा आयोजकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें अधिक से अधिक जनभागीदारी पर जोर दिया गया।

V/O:

वृंदावन में आगामी 19 जुलाई को प्रस्तावित विशेष ब्रज स्वच्छता अभियान की तैयारियां तेज हो गई हैं। अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से संत-महंतों, कथा आयोजकों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ समन्वय बैठक आयोजित की गई।

बैठक में संतों और महंतों ने श्रद्धालुओं तथा स्थानीय लोगों से स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। साथ ही श्रीमद्भागवत कथा आयोजकों से भी अनुरोध किया गया कि वे अपने कार्यक्रमों में आने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करें और अभियान का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित करें।

आयोजकों का कहना है कि वृंदावन केवल धार्मिक आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि देश-दुनिया से आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक है। ऐसे में नगर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाए रखना सभी की साझा जिम्मेदारी है।

19 जुलाई को होने वाले इस महाअभियान में सामाजिक संस्थाओं, स्वयंसेवकों, संत समाज, नगर निगम और आम नागरिकों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने की तैयारी की जा रही है।

Previous News

हरदोई में सरकारी एंबुलेंस में 8 महीने के मासूम की मौत, परिजनों ने ऑक्सीजन देने में लापरवाही का लगाया आरोप

Next News

परेड, डायल-112 और आवासीय परिसर का लिया जायजा, गार्ड रजिस्टरों की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश।