Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 17 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
गुरु पूर्णिमा पर प्रेमानंद महाराज देंगे दर्शन, 23 से 29 जुलाई तक रहेगा विशेष आयोजन - लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभाव

वृंदावन में गुरु पूर्णिमा महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। संत प्रेमानंद महाराज के भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी है। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर 23 से 29 जुलाई तक प्रेमानंद महाराज प्रतिदिन श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे। इसके लिए राधा केली कुंज में विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

वृंदावन स्थित श्री हित राधा केली कुंज में गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन 23 जुलाई से 29 जुलाई तक किया जाएगा। इस दौरान प्रतिदिन सुबह 4:30 बजे से 5:30 बजे तक संत प्रेमानंद महाराज श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे। वहीं सुबह 7 बजे से 10 बजे तक गुरु चरण पादुका पूजन का आयोजन होगा।

इसके अलावा प्रतिदिन दोपहर बाद 3:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक सत्संग और भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। महोत्सव को लेकर आश्रम प्रबंधन और प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा, यातायात, पार्किंग और अन्य व्यवस्थाओं को भी सुदृढ़ किया जा रहा है, ताकि दर्शन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। गुरु पूर्णिमा महोत्सव को लेकर भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

Previous News

मथुरा पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 9 इंस्पेक्टर और 37 दरोगाओं के तबादले

Next News

हरदोई में सरकारी एंबुलेंस में 8 महीने के मासूम की मौत, परिजनों ने ऑक्सीजन देने में लापरवाही का लगाया आरोप