Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 17 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
जगन्नाथ रथयात्रा पर ब्रज सेवा फाउंडेशन ने किया प्रसाद वितरण, मानव सेवा की अनूठी मिसाल

मथुरा में ब्रज सेवा फाउंडेशन पिछले एक वर्ष से लगातार मानव सेवा और समाज कल्याण के कार्यों में जुटा हुआ है। संस्था समाज सेवा के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी जरूरतमंदों की सहायता कर रही है। फाउंडेशन का उद्देश्य है कि ब्रज में कोई भी श्रद्धालु या जरूरतमंद भूखा न रहे। इसी संकल्प के तहत संस्था द्वारा प्रतिदिन गरीब और असहाय लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जाता है।

गुरुवार देर शाम भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के अवसर पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान के गेट नंबर-3 पर ब्रज सेवा फाउंडेशन ने साधु-संतों, श्रद्धालुओं और जरूरतमंद लोगों के लिए प्रसाद वितरण का आयोजन किया। इस दौरान खिचड़ी और आमरस का प्रसाद वितरित किया गया, जिसे लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

फाउंडेशन की खास बात यह है कि इसमें पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी बढ़-चढ़कर समाज सेवा में अपनी भागीदारी निभा रही हैं। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि पिछले एक वर्ष में करीब 200 से 250 समाजसेवी इससे जुड़ चुके हैं और लगातार सेवा कार्य कर रहे हैं।

संस्था केवल भोजन वितरण तक ही सीमित नहीं है, बल्कि गरीब छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन सामग्री भी उपलब्ध कराती है। पदाधिकारियों का कहना है कि समाज सेवा का यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Previous News

प्रेमिका से विवाद के बाद युवक ने यमुना नदी में लगाई छलांग, वीडियो छोड़कर हुआ लापता

Next News

वृंदावन के लोई बाजार में बेकाबू ऑटो दुकान में घुसा, बाल-बाल बची दुकानदार की जान