Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 21 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा: पेट्रोल पंप के पास खड़ी कार में लगी भीषण आग, धूं-धूं कर जली; बड़ा हादसा टला

मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र स्थित जयगुरुदेव पेट्रोल पंप के सामने उस समय हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे खड़ी एक कार अचानक आग का गोला बन गई। पेट्रोल पंप के नजदीक उठती तेज लपटों को देखकर राहगीरों और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।

देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि घटना के समय कार के अंदर कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

घटना का वीडियो किसी ने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Previous News

मथुरा: CCT क्राउन कप 2026 के चार सप्ताह पूरे, रोमांचक मुकाबलों ने बढ़ाया उत्साह

Next News

कल से खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट, बाबा केदार के दर्शन को उमड़ेंगे श्रद्धालु