Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 16 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सवा लाख रुपये कैश और 23 एटीएम कार्ड के साथ साइबर ठग गिरफ्तार

मथुरा पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर साइबर ठग को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 1 लाख 25 हजार रुपये नकद, 23 एटीएम कार्ड, दो एंड्रॉइड मोबाइल और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी राजस्थान के एक संगठित साइबर ठगी गिरोह से जुड़ा है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी लोगों को साइबर ठगी का शिकार बनाकर उनके पैसे विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर करवाता था। इसके बाद एटीएम कार्डों के जरिए नकदी निकालकर गिरोह के अन्य सदस्यों तक पहुंचाई जाती थी। गुरुवार को भी आरोपी ने अलग-अलग एटीएम कार्ड का इस्तेमाल कर 1 लाख 25 हजार रुपये निकाले थे, जिसके तुरंत बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों और पूरे ठगी नेटवर्क से जुड़े कई अहम खुलासे किए हैं। पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

फिलहाल आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस बरामद एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन और साइबर ठगी से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है, ताकि गिरोह के पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।

Previous News

सरकारी लाइब्रेरी से पढ़कर दो युवाओं ने हासिल की दरोगा की वर्दी, सीडीओ ने किया सम्मानित

Next News

उत्तरकाशी की सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग का हिस्सा गिरने से मजदूर की मौत