Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 16 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
जीआरपी मथुरा की बड़ी कार्रवाई, दो शातिर मोबाइल चोर गिरफ्तार; चोरी के दो मोबाइल बरामद

मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर जीआरपी पुलिस ने मोबाइल चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। दोनों आरोपी पहले भी मोबाइल चोरी के कई मामलों में वांछित रह चुके हैं।

वीओ:
जीआरपी की कार्रवाई के दौरान दोनों आरोपियों को मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-8 स्थित पार्क के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने करीब दो से तीन महीने पहले ट्रेनों में सफर कर रहे यात्रियों के मोबाइल चोरी किए थे। चोरी के मोबाइल बेचने की नीयत से वे दोबारा स्टेशन पहुंचे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें धर दबोचा।

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से भी मोबाइल चोरी के कई मामले दर्ज हैं। बरामद मोबाइलों को कब्जे में लेकर पुलिस ने आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई।

Previous News

धार में शराब कारोबारी के घर हमले के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शहर में पैदल जुलूस निकालकर दिया सख्त संदेश

Next News

मौसम बदलते ही जिला अस्पताल में उल्टी-दस्त के मरीजों की बढ़ी भीड़, डॉक्टरों ने जारी की सलाह