Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 14 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
भूतेश्वर स्थित बद्रीनाथ धाम पहुंचे मुकेश धनगर, इत्र सेवा कर किए दर्शन

मथुरा। कांग्रेस के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी एवं स्वयं को "एक साधारण कार्यकर्ता" बताने वाले मुकेश धनगर सोमवार शाम भूतेश्वर स्थित प्राचीन बद्रीनाथ धाम मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने मंदिर की चौखट पर पारंपरिक इत्र सेवा की और भगवान बद्रीनाथ के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर मंदिर के सेवायत धनेश दत्त चतुर्वेदी ने उन्हें मंदिर के गौरवशाली इतिहास और पौराणिक महत्व से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि यह मंदिर अत्यंत प्राचीन है तथा अतीत में कुछ कथित लोगों द्वारा मंदिर को बेचने का प्रयास किया गया था। इसी दौरान मंदिर की प्राचीन मूर्तियों को भी खंडित कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था और सेवा भाव से मंदिर की परंपरा आज भी निरंतर जारी है।

दर्शन के उपरांत मुकेश धनगर ने कहा कि बद्रीनाथ धाम मंदिर आस्था और सनातन संस्कृति का महत्वपूर्ण केंद्र है। उन्होंने मथुरा सहित आसपास के श्रद्धालुओं से इस प्राचीन धाम में पहुंचकर दर्शन-पूजन करने और मंदिर की धार्मिक परंपराओं से जुड़ने की अपील की।

इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया और धार्मिक वातावरण में पूजा-अर्चना संपन्न हुई।

 
Previous News

प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, जंगल में पत्थरों के नीचे छिपाया शव

Next News

16 घंटे से अंधेरे में बिश्लोकर मोहल्ला, बिजली संकट पर महिलाओं का फूटा गुस्सा