Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 13 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
पुरानी रंजिश ने ली महिला की जान, मारपीट के बाद मौत; 4 पर हत्या का केस दर्ज

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के नौगांव थाना क्षेत्र स्थित सिल्वर सिटी कॉलोनी में पुरानी रंजिश के चलते 55 वर्षीय महिला हरकुवंर की मारपीट के बाद मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, मृतका के बेटे द्वारा आरोपी पक्ष की बेटी को भगाकर ले जाने के बाद दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और विवाद के दौरान महिला के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई।

घटना के बाद गंभीर रूप से घायल महिला को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे पुलिस ने जांच में शामिल कर लिया है। छतरपुर के पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने बताया कि मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Previous News

नि:शुल्क मेडिकल कैंप में 250 मरीजों की जांच, 180 जरूरतमंदों को मिले चश्मे

Next News

प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, जंगल में पत्थरों के नीचे छिपाया शव