Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 13 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
अवैध निर्माणों पर कांग्रेस का बड़ा हमला, बोले यतेंद्र मुकदम— 'नहीं बिगड़ने देंगे कान्हा की नगरी की दशा'

मथुरा-वृंदावन के पौराणिक, धार्मिक और सांस्कृतिक स्वरूप को बचाने के मुद्दे पर महानगर कांग्रेस कमेटी ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। महानगर अध्यक्ष यतेंद्र मुकदम ने आरोप लगाया कि मथुरा विकास प्राधिकरण (एमवीडीए) और नगर निगम के कुछ अधिकारियों के संरक्षण में शहर में अवैध निर्माण लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे कान्हा की नगरी का मूल स्वरूप प्रभावित हो रहा है।

यतेंद्र मुकदम ने बताया कि महानगर कांग्रेस ने एक विशेष जांच टीम का गठन किया है, जो शहर के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे अवैध निर्माण, मानचित्र स्वीकृति में अनियमितताओं और भवन निर्माण नियमों के उल्लंघन से जुड़े साक्ष्य व दस्तावेज एकत्र कर रही है। टीम यह भी जांच कर रही है कि प्रथम, द्वितीय और तृतीय तल पर अनुमन्य निर्माण की सीमा का किस प्रकार उल्लंघन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सभी साक्ष्यों और शिकायतों का संकलन कर जल्द ही एमवीडीए की उपाध्यक्ष एवं जिलाधिकारी मथुरा को सौंपा जाएगा और दोषी अधिकारियों व अवैध निर्माणकर्ताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जाएगी।

महानगर अध्यक्ष यतेंद्र मुकदम ने चेतावनी दी कि यदि समयबद्ध कार्रवाई नहीं हुई, तो कांग्रेस एमवीडीए कार्यालय पर विशाल धरना-प्रदर्शन और जनआंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि "कान्हा की नगरी की धार्मिक पहचान, विरासत और सांस्कृतिक स्वरूप को किसी भी कीमत पर बिगड़ने नहीं दिया जाएगा।"

 
Previous News

मथुरा नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त राकेश त्यागी का तबादला, रामपुर में बने उप जिलाधिकारी

Next News

आलू व्यापारी का अपहरण कर बेरहमी से पीटा, SSP के आदेश के बावजूद मामूली धाराओं में केस का आरोप