Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 13 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
BIG BREAKING: मथुरा नगर निगम के नवागत सहायक नगर आयुक्त बने नीरज शर्मा, हाथरस से हुआ तबादला

मथुरा: उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी पीसीएस अधिकारियों की तबादला सूची में मथुरा-वृंदावन नगर निगम को नया सहायक नगर आयुक्त मिल गया है। हाथरस में उपजिलाधिकारी (एसडीएम) के पद पर तैनात नीरज शर्मा का स्थानांतरण सहायक नगर आयुक्त, मथुरा-वृंदावन नगर निगम के पद पर किया गया है। यह नियुक्ति हाल ही में हुए व्यापक प्रशासनिक फेरबदल के तहत की गई है।

नीरज शर्मा प्रशासनिक कार्यों का अच्छा अनुभव रखते हैं। हाथरस में उपजिलाधिकारी के रूप में उन्होंने राजस्व, कानून-व्यवस्था और जनसुनवाई से जुड़े कई महत्वपूर्ण दायित्व निभाए। अब मथुरा-वृंदावन नगर निगम में उन्हें शहरी विकास, स्वच्छता, अतिक्रमण, कर वसूली और नगर निगम के अन्य प्रशासनिक कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

गौरतलब है कि इससे पहले मथुरा-वृंदावन नगर निगम में तैनात सहायक नगर आयुक्त राकेश कुमार त्यागी का स्थानांतरण रामपुर कर दिया गया था। उनके स्थान पर अब नीरज शर्मा की तैनाती की गई है। शासन के इस फैसले के बाद नगर निगम की प्रशासनिक व्यवस्था को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Previous News

मथुरा में साइबर अपराधियों ने ट्रस्ट के बैंक खातों को बनाया निशाना: उड़ाए 1.5 करोड़ रुपये, SBI में फर्जीवाड़े का खुलासा

Next News

ईरान-पाकिस्तान से उठे धूल भरे तूफान का असर, दिल्ली की हवा हुई 'खराब'