उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दर्शन में नोएडा, गाजियाबाद और मेरठ से जुड़े एक बिल्डर के खिलाफ गंभीर शिकायत सामने आई। आरोप है कि बिल्डर ने एक ही फ्लैट की रजिस्ट्री कई अलग-अलग लोगों के नाम कर दी, जिससे कई खरीदार आर्थिक और कानूनी संकट में फंस गए हैं।
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो दोषी बिल्डर के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और पीड़ितों को जल्द न्याय दिलाया जाए।
जनता दर्शन के दौरान भूमि विवाद, अवैध कब्जे और बिल्डरों से जुड़े अन्य मामलों की भी सुनवाई हुई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण किया जाए और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।