Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 13 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
ब्रेकिंग न्यूज़: नोएडा DM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलते ही मचा हड़कंप

नोएडा के जिलाधिकारी (DM) कार्यालय को सोमवार को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सूरजपुर पुलिस, बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वाड (BDS), डॉग स्क्वाड, एंटी-सबोटाज टीम और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गईं और पूरे परिसर की सघन तलाशी ली।

कई चरणों में चली जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। पुलिस ने बताया कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह सामान्य है और डीएम कार्यालय में कामकाज जारी है।

धमकी भरे ई-मेल को गंभीरता से लेते हुए साइबर टीम उसकी तकनीकी जांच में जुट गई है। ई-मेल के आईपी एड्रेस, स्रोत और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है ताकि भेजने वाले की पहचान की जा सके।

पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है और कहा है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। दोषी की पहचान होने पर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी

Previous News

राम मंदिर दान घोटाले में बड़ा खुलासा! SIT को मिले नए सबूत, संतोष दुबे की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Next News

ललिता गौतम हत्याकांड पर सियासत तेज, चंद्रशेखर आजाद की मेरठ रैली से पहले अखिलेश ने दिया बड़ा संदेश