Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 13 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
वेल्डिंग के दौरान फटा कच्चे तेल का टैंकर, 500 मीटर दूर तक उड़े परखच्चे; 1 की दर्दनाक मौत

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाला हादसा सामने आया है। जिले के मगरखेड़ी गांव में सोमवार को कच्चे तेल के एक टैंकर की वेल्डिंग के दौरान अचानक जोरदार विस्फोट हो गया। धमाका इतना भयानक था कि टैंकर के लोहे के टुकड़े करीब 500 मीटर दूर तक जा गिरे और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

हादसे के समय पास में बकरियां चरा रहे एक युवक की टैंकर का भारी टुकड़ा लगने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि टैंकर चालक और वेल्डिंग का काम कर रहा मैकेनिक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

विस्फोट की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आसपास स्थित कई मकानों और एक निजी स्कूल के दरवाजे, खिड़कियां और शीशे तक टूट गए। धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी, जिससे ग्रामीण दहशत में अपने घरों से बाहर निकल आए।

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि टैंकर पूरी तरह खाली नहीं था और उसके अंदर मौजूद ज्वलनशील गैस वेल्डिंग के दौरान आग पकड़ने से यह भीषण विस्फोट हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के सही कारणों की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही विस्फोट की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Previous News

नए नगर आयुक्त ओजस्वी राज की पहली प्राथमिकता— बेहतर शहर

Next News

राम मंदिर दान घोटाले में बड़ा खुलासा! SIT को मिले नए सबूत, संतोष दुबे की बढ़ सकती हैं मुश्किलें