Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 12 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
दिल्ली मेट्रो में मोबाइल चोरी का बड़ा नेटवर्क बेनकाब, चोरी के फोन खरीदने वाला गिरफ्तार

दिल्ली मेट्रो पुलिस ने मेट्रो स्टेशनों पर चोरी होने वाले मोबाइल फोन के बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए चोरी के मोबाइल खरीदकर बेचने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 22 चोरी के मोबाइल फोन बरामद हुए हैं, जिनकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान समीर के रूप में हुई है। उसे खजूरी चौक के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह चोरी के मोबाइल फोन खरीदकर उन्हें अवैध तरीके से आगे बेचता था। बरामद सभी मोबाइल कश्मीरी गेट, आईएनए और शास्त्री पार्क मेट्रो थाना क्षेत्रों में दर्ज चोरी के मामलों से जुड़े पाए गए हैं।

दिल्ली मेट्रो पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर मोबाइल चोरी करने वाले पूरे गिरोह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी, ताकि मेट्रो स्टेशनों पर होने वाली मोबाइल चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

Previous News

लॉरेंस बिश्नोई गैंग की टारगेट किलिंग की साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने 3 शूटर दबोचे

Next News

ऑस्ट्रेलिया से ऑटो में निकले कश्मीर! 6,000 किमी के अनोखे सफर ने सबको चौंकाया