Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 12 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
बलदेव में पुलिस का हरियाली अभियान, सीओ और थाना पुलिस ने लगाए 100 पौधे

मथुरा के बलदेव थाना क्षेत्र स्थित हनुमान चौराहा पुलिस चौकी परिसर में रविवार को वृहद पौधारोपण अभियान का आयोजन किया गया। शासन के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में क्षेत्राधिकारी महावन संजीव कुमार राय और थाना बलदेव पुलिस ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

12 जुलाई 2026 को आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने चौकी परिसर में करीब 100 पौधे लगाए। क्षेत्राधिकारी महावन संजीव कुमार राय ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण देने के लिए पौधारोपण बेहद जरूरी है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि पुलिस केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज और पर्यावरण से जुड़े जनजागरूकता अभियानों में भी सक्रिय भूमिका निभा रही है।

इस अवसर पर थाना प्रभारी अभय कुमार शर्मा ने सभी उपस्थित पुलिसकर्मियों को लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प दिलाया, ताकि ये पौधे भविष्य में बड़े वृक्ष बनकर पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकें।

Previous News

परशुराम शोभा यात्रा समिति का हरियाली संकल्प, बीएसए महाविद्यालय में किया गया वृक्षारोपण

Next News

ब्रेकिंग न्यूज़: कैनरा बैंक गार्ड रूम में हेड कांस्टेबल की संदिग्ध मौत, सर्विस राइफल से चली गोली