Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 21 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
आगरा-नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा: ट्रक की टक्कर से कार पलटी, अंदर फंसे लोगों को रेस्क्यू कर निकाला

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार ट्रक ने एक कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार पलट गई और ट्रक के अगले हिस्से में फंस गई।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार सुनाई देने लगी। कार में सवार लोग अंदर फंस गए, जिन्हें स्थानीय लोगों और राहत टीम की मदद से काफी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। हादसे के कारण कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Previous News

राया में नीलगाय पर फायरिंग: घायल हालत में छोड़ भागे हमलावर, बाइक और बारूद बरामद

Next News

आगरा में दबंगों का तांडव, महिलाओं को खेत में दौड़ा-दौड़ा कर पीटा