Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 11 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
श्रम विभाग चला रहा पंजीकरण अभियान, मजदूरों को मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ

मथुरा। उत्तर प्रदेश सरकार की श्रमिक कल्याण योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक मजदूरों तक पहुंचाने के उद्देश्य से श्रम विभाग द्वारा विशेष पंजीकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में शिविर लगाकर निर्माण श्रमिकों का मौके पर ही पंजीकरण किया जा रहा है।

श्रम विभाग की टीम मजदूरों के कार्यस्थलों पर पहुंचकर उनका रजिस्ट्रेशन कर रही है। इस अभियान में विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ जन सुविधा केंद्र के प्रतिनिधि भी मौजूद रहते हैं, ताकि पंजीकरण की प्रक्रिया सरल और सुगम बनाई जा सके।

सहायक श्रम आयुक्त राजकुमार ने बताया कि जनपद में पंजीकृत श्रमिकों की संख्या अपेक्षाकृत कम हो गई है। इसी को बढ़ाने के उद्देश्य से विभाग उन स्थानों पर शिविर आयोजित कर रहा है, जहां बड़ी संख्या में मजदूर कार्यरत हैं।

उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत राजमिस्त्री, बेलदार, ईंट-भट्ठा श्रमिक, बढ़ई (फर्नीचर कारीगर), लोहे के पिंजरा (सरिया) का कार्य करने वाले मजदूर, प्लंबर सहित अन्य निर्माण कार्य से जुड़े श्रमिकों का पंजीकरण किया जा रहा है।

पंजीकरण के बाद श्रमिकों को उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की विभिन्न 10 कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। इनमें शिक्षा सहायता, चिकित्सा सहायता, मातृत्व लाभ, कन्या विवाह सहायता, आवास सहायता सहित अन्य आर्थिक सहायता योजनाएं शामिल हैं।

श्रम विभाग ने पात्र श्रमिकों से अपील की है कि वे अपना पंजीकरण कराकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अवश्य उठाएं।

 
Previous News

मटन की जगह चिकन परोसा तो शादी बनी रणभूमि! बाराती-घराती में जमकर मारपीट, 7 से ज्यादा घायल

Next News

मथुरा टैक्स बार एसोसिएशन ने मनाया 11वां स्थापना दिवस, अधिवक्ताओं का हुआ सम्मान