Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 11 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा-बरेली हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक घायल

मथुरा। थाना राया क्षेत्र में मथुरा-बरेली हाईवे पर शनिवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तत्काल दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों युवक बाइक से हाईवे पर जा रहे थे, तभी पीछे से आए एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलते ही राया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि फरार वाहन और उसके चालक की पहचान की जा सके।

पुलिस का कहना है कि मामले में तहरीर मिलने और जांच पूरी होने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Previous News

मथुरा-बरेली हाईवे पर भैंसों से भरा कैंटर पलटा, 15 भैंसें घायल

Next News

गुरु पूर्णिमा पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 20 लाख श्रद्धालु करेंगे गिरिराज महाराज की परिक्रमा