Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 10 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
अभय को न्याय दो' की गूंज, सिरोही में हजारों लोगों का शक्ति प्रदर्शन, 7 दिन का अल्टीमेटम

राजस्थान के सिरोही में अभय राजपुरोहित हत्याकांड को लेकर सर्वसमाज का जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। न्याय की मांग को लेकर राजपुरोहित समाज के नव परगना के 95 गांवों सहित 36 समाजों के हजारों लोग सड़कों पर उतर आए। शहर में विशाल मौन न्याय यात्रा निकाली गई और इसके बाद रामझरोखा मैदान में महापड़ाव व धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया।

प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की। लोगों के हाथों में "अभय को न्याय दो", "हत्यारों को फांसी दो" और "न्याय नहीं तो आंदोलन" जैसे नारे लिखी तख्तियां दिखाई दीं। प्रदर्शन के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात रहा और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।

समाज के प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी है कि यदि 7 दिनों के भीतर उनकी मांगों पर संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई तो सिरोही में अनिश्चितकालीन महाधरना शुरू किया जाएगा और आंदोलन को पूरे राजस्थान में विस्तारित किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उनका उद्देश्य किसी समाज के खिलाफ नहीं, बल्कि अभय राजपुरोहित को न्याय दिलाना और दोषियों को सख्त सजा दिलाना है।

Previous News

हिमाचल में बारिश का कहर जारी, शिमला समेत कई जिलों में येलो अलर्ट; भूस्खलन से सड़कें बंद

Next News

लखनऊ अग्निकांड: 15 लोगों की मौत वाली इमारत गिराने का आदेश, LDA कोर्ट से मिली मंजूरी