Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 10 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
दुल्हन का पल्लू खींचना पड़ा भारी, मंडप में चले लात-घूंसे, फेरों से पहले पहुंची बारात थाने

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक शादी समारोह के दौरान मामूली मजाक ने बड़ा बवाल खड़ा कर दिया। फेरों के दौरान दूल्हे के छोटे भाई ने कथित तौर पर मजाक में दुल्हन का पल्लू खींच दिया। इस हरकत पर वधू पक्ष ने आपत्ति जताई, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया।

हंगामे के दौरान दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले, जिसमें दूल्हे और दुल्हन के चचेरे भाई को चोटें आईं। विवाद इतना बढ़ गया कि शादी की रस्में बीच में रोकनी पड़ीं और दोनों पक्ष अतरौली थाने पहुंच गए।

थाने में गांव के प्रधान की मध्यस्थता से दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया गया। घायलों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता भी दी गई। किसी भी पक्ष ने पुलिस को लिखित शिकायत नहीं दी। इसके बाद दोनों परिवार वापस गांव लौटे और शाम को बची हुई शादी की रस्में पूरी कर दुल्हन की विदाई कराई गई।

 
Previous News

बैरागपुरा में तीन महीने से अधूरा सड़क निर्माण, स्थानीय लोगों ने जताई नाराजगी; पार्षद पर लगाए लापरवाही के आरोप

Next News

कौन है यह बेटी? 8 महीने से पहचान का इंतजार, तबीयत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती - 8 महीने से अपनों की तलाश में मूक-बधिर युवती