Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 10 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
ब्रेकिंग न्यूज़: राया में भीषण सड़क हादसा, स्कूली बस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर - दो महिलाओं की मौत, एक दर्जन से अधिक घायल

मथुरा। थाना राया क्षेत्र के बिचपुरी के समीप शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक स्कूली बस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब दो दर्जन से अधिक महिला-पुरुष सवार थे। सभी लोग भरतपुर जिले के थाना कुम्हेर क्षेत्र के पैंगोर गांव के निवासी बताए जा रहे हैं और रिश्तेदारी में शोक संवेदना (गमी) में शामिल होने जा रहे थे।

हादसे में रजनी और शशि नामक दो महिलाओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Previous News

यमुना का जलस्तर बढ़ने पर वृंदावन-मांट के पीपे के पुल हटाने का कार्य शुरू, राहगीरों की बढ़ेंगी मुश्किलें

Next News

टीचर से झूठ बोला, बस में बैठकर घर से निकली... आखिर कैसे मिली एयरफोर्स अफसर की लापता बेटी?