Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 10 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
BSA चौकी क्षेत्र में ASP आशना चौधरी की पैदल गश्त, कोचिंग सेंटरों की सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष नजर

मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान "सुरक्षा आपकी, संकल्प हमारा" के तहत उत्तर प्रदेश पुलिस लगातार रात्रि पैदल गश्त कर शहर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में जुटी हुई है।

इसी क्रम में मथुरा की अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) आशना चौधरी थाना कोतवाली क्षेत्र की BSA चौकी के निरीक्षण पर निकलीं। इस दौरान उन्होंने पूरे क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया।

गश्त के दौरान ASP आशना चौधरी ने क्षेत्र में संचालित कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरी का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं अध्ययन के लिए आते हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से समय-समय पर नियमित पैदल गश्त की जाती है।

निरीक्षण के दौरान ASP ने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा क्षेत्र में सतर्कता बनाए रखने के निर्देश भी दिए।

इस दौरान शहर कोतवाल विनोद बाबू मिश्रा, BSA चौकी प्रभारी, कृष्णानगर चौकी प्रभारी संजीव कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Previous News

आगरा के कमला नगर में अचानक धंसी सड़क, स्कूल वाहनों समेत कई वाहन हादसे से बाल-बाल बचे

Next News

बांके बिहारी मंदिर हाई पावर्ड कमेटी की 17वीं बैठक, सुगम दर्शन और वित्तीय जांच पर बड़े फैसले