Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 09 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
आगरा में साइबर ठगों पर सबसे बड़ा प्रहार, 100 ठिकानों पर छापेमारी; 60 हिरासत में

आगरा पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के 100 से अधिक ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। इस अभियान में 60 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। शुरुआती जांच में करीब 50 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के साक्ष्य सामने आए हैं।साइबर अपराध पर शिकंजा कसते हुए आगरा पुलिस ने विशेष अभियान के तहत शहर के 100 से अधिक ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान 60 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने 178 साइबर शिकायतों के आधार पर 16 मुकदमे दर्ज किए हैं। प्रारंभिक जांच में करीब 50 करोड़ रुपये की साइबर ठगी से जुड़े साक्ष्य मिले हैं, जिससे इस नेटवर्क के बड़े स्तर पर सक्रिय होने की आशंका जताई जा रही है।

जांच में सामने आया है कि साइबर गिरोह म्यूल अकाउंट, ऑनलाइन गेमिंग फ्रॉड और मैट्रिमोनियल फ्रॉड के जरिए लोगों को ठगी का शिकार बना रहा था। इन मामलों से जुड़ी शिकायतें देश के 13 राज्यों से प्राप्त हुई हैं, जिससे गिरोह के अंतरराज्यीय नेटवर्क का खुलासा हुआ है।

डीसीपी पश्चिम आदित्य कुमार ने बताया कि पुलिस अब गिरोह के विदेशी कनेक्शन और ठगी की रकम के मनी ट्रेल की गहन जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि अभियान अभी जारी है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे भी गिरफ्तारियां की जाएंगी।

Previous News

चंपत राय पूरी तरह स्वस्थ, ट्रस्ट की नई व्यवस्था से संतुष्ट: स्वामी गोविंद देव गिरी

Next News

मथुरा जिला अस्पताल में मरीज का हाईवोल्टेज ड्रामा, हंगामे के बाद बुलानी पड़ी पुलिस