Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 09 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा के टिकट निरीक्षक ने बनाया रिकॉर्ड, जून में अकेले वसूले ₹14.21 लाख, आगरा मंडल में रहे नंबर-1

मथुरा। आगरा मंडल में टिकट जांच अभियान के तहत मथुरा जंक्शन पर तैनात टिकट निरीक्षक (टीटीई) विपिन कुमार यादव ने जून 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए नया रिकॉर्ड कायम किया है। उन्होंने 1,691 टिकट जांच प्रकरण दर्ज कर ₹14,21,295 की रेल आय अर्जित की, जो जून माह में आगरा मंडल के किसी भी टिकट जांच कर्मचारी द्वारा अर्जित सबसे अधिक व्यक्तिगत रेल आय है।

यह उपलब्धि मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल के मार्गदर्शन, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अंकित गुप्ता के निर्देशन तथा सहायक वाणिज्य प्रबंधक संजय गौतम के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे विशेष टिकट जांच अभियान के दौरान हासिल हुई।

रेलवे अधिकारियों ने विपिन कुमार यादव के उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अधिकारियों ने कहा कि यह उपलब्धि अन्य टिकट जांच कर्मचारियों के लिए भी प्रेरणादायक है।

रेल प्रशासन ने सभी टिकट जांच कर्मचारियों से अपील की है कि वे भी ईमानदारी, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए भारतीय रेलवे के राजस्व संरक्षण में सक्रिय योगदान दें। टिकट जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि बिना टिकट यात्रा पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके और रेलवे की आय में वृद्धि हो।

Previous News

'एक पेड़ मां के नाम' अभियान को मिली रफ्तार, लाडली वन में 3000 पौधों का रोपण

Next News

दहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, गोविंदनगर पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार