Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 09 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा पुलिस की ईमानदारी: 26 घंटे में ढूंढ निकाले 2 लाख रुपये, गुजरात से आए युवक को लौटाई मेहनत की कमाई

मथुरा। थाना कोतवाली पुलिस ने तत्परता और ईमानदारी का परिचय देते हुए महज 26 घंटे के भीतर एक पीड़ित के गुम हुए 2 लाख रुपये बरामद कर उसे वापस सौंप दिए। पुलिस की इस सराहनीय कार्रवाई की हर ओर प्रशंसा हो रही है।

पुलिस के अनुसार, 7 जुलाई 2026 को भैंस बहोरा के पास पीड़ित के 2 लाख रुपये गिर गए थे, जिन्हें किसी अज्ञात व्यक्ति ने उठाकर अपने पास रख लिया। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज के आधार पर उस व्यक्ति की पहचान की गई जिसने रुपये उठाए थे। इसके बाद पुलिस ने उसका पता सत्यापित कर उससे पूरी धनराशि बरामद कर ली।

बरामद 2 लाख रुपये थाना कोतवाली पुलिस ने नियमानुसार पीड़ित को वापस सौंप दिए। पीड़ित ने बताया कि वह गुजरात से मथुरा आया था और उसने अपनी माता के लिए मकान निर्माण कराने के उद्देश्य से बैंक से यह रकम निकाली थी। रुपये वापस मिलने पर उसने मथुरा पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उसे उम्मीद नहीं थी कि इतनी बड़ी रकम इतनी जल्दी वापस मिल जाएगी।

इस सराहनीय कार्य में प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्रा, उपनिरीक्षक आमोद कुमार तथा रिजर्व कांस्टेबल अंकुश सागर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पीड़ित ने पूरी पुलिस टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उनके कार्य की सराहना की।

मथुरा पुलिस की यह कार्रवाई दर्शाती है कि सतर्क जांच, तकनीक के प्रभावी उपयोग और त्वरित कार्रवाई से आम नागरिकों का खोया हुआ विश्वास और सामान दोनों वापस दिलाए जा सकते हैं।

Previous News

'मरम्मत की अनुमति नहीं मिली, इसलिए हुआ हादसा' — आगरा दुकान हादसे के बाद नगर निगम पर फूटा व्यापारियों का गुस्सा

Next News

'ऑपरेशन प्रहार' में महावन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डेढ़ किलो से ज्यादा गांजा और बिक्री की नकदी के साथ तस्कर गिरफ्तार