लगातार वर्षा की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनज़र 9 जुलाई 2026 (गुरुवार) को फाउंडेशन से कक्षा 8 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है।
प्रशासन के निर्देशानुसार संबंधित कक्षाओं का शिक्षण कार्य गुरुवार को स्थगित रहेगा।
अभिभावकों से अनुरोध है कि मौसम की स्थिति को देखते हुए बच्चों को घर पर सुरक्षित रखें तथा विद्यालय द्वारा जारी आगामी निर्देशों का पालन करें।