Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 08 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
गैंगस्टर एक्ट में वांछित 4 बदमाश गिरफ्तार, रिफाइनरी पुलिस ने आगरा से दबोचा

मथुरा। थाना रिफाइनरी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में बड़ी कार्रवाई करते हुए चार वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, थाना रिफाइनरी में दर्ज मु0अ0सं0-180/2026 के तहत गैंगस्टर एक्ट (धारा 2/3) में वांछित आरोपियों की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में 7 जुलाई को पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए रजित पुत्र चोब सिंह और प्रमोद उर्फ छोटू को नगला जोधना, थाना कागरौल (आगरा) से गिरफ्तार किया। वहीं लक्ष्मण उर्फ दीपक तथा आशीष उर्फ सुशील को जारूआ कटरा, थाना मलपुरा (आगरा) स्थित उनके निवास स्थान से दबोचा गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रजित (25 वर्ष), प्रमोद उर्फ छोटू (25 वर्ष), लक्ष्मण उर्फ दीपक (36 वर्ष) तथा आशीष उर्फ सुशील (22 वर्ष) के रूप में हुई है। चारों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक विक्रांत तोमर एवं उपनिरीक्षक रोहित उज्ज्वल के नेतृत्व में थाना रिफाइनरी पुलिस टीम ने अंजाम दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून से बचने की कोशिश करने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

मथुरा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि गैंगस्टर, वांछित और संगठित अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी, ताकि जनपद में कानून व्यवस्था मजबूत बनी रहे।

Previous News

अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में AI का कमाल, फेस रिकग्निशन सिस्टम से 3 संदिग्ध OGW गिरफ्तार

Next News

शादी में गए थे माता-पिता, इधर हाईवे किनारे बेटे का मिला शव; घर की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं