Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 08 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
"शहर के हालात ठीक नहीं, बच्चों को स्कूल जाने में हो रही है दिक्कत पूरा सहर खुदा पड़ा हुआ है" — जलभराव पर भाजपा नेता अंकित बंसल ने मानी लापरवाही

मथुरा। शहर में बारिश के बाद हुए जलभराव और लोगों को हुई परेशानियों को लेकर भाजपा नेता अंकित बंसल ने माना कि शहर के हालात बेहतर नहीं थे और समय पर कार्य पूरे न होने से आम जनता तथा स्कूली बच्चों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उनका बयान हाल की भारी बारिश के बाद मथुरा में व्यापक जलभराव की पृष्ठभूमि में आया है।

अंकित बंसल ने कहा कि "स्कूल खुलने से पहले सभी आवश्यक कार्य पूरे हो जाने चाहिए थे। ऐसा नहीं होने से बच्चों और आम जनता को परेशानी उठानी पड़ी। यह लापरवाही हुई है और इसकी जिम्मेदारी मैं भी लेता हूं कि काम समय पर पूरे नहीं हो सके।"

उन्होंने कहा कि प्रशासन को इस विषय पर विशेष ध्यान देना चाहिए, क्योंकि हर वर्ष बरसात के मौसम में मथुरा की जनता जलभराव, जाम और आवागमन की समस्याओं से जूझती है। उनका कहना था कि यदि समय रहते नालों की सफाई, जल निकासी और सड़क सुधार के कार्य पूरे कर लिए जाएं तो ऐसी स्थिति से काफी हद तक बचा जा सकता है।

भाजपा नेता ने यह भी कहा कि शहर की मूलभूत समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभागों को मिलकर काम करना होगा, ताकि भविष्य में बारिश के दौरान नागरिकों, विद्यार्थियों और व्यापारियों को इस तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े।

Previous News

आवारा कुत्तों का खूनी हमला, 33 भेड़ों को नोच-नोचकर मार डाला

Next News

संस्कृति विश्वविद्यालय: इंजीनियरिंग में करियर की नई उड़ान, एआई से साइबर सिक्योरिटी तक मिल रहे आधुनिक कोर्स