Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 07 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
दिल्ली में मर्सिडीज का कहर! स्कूटर सवार को कुचलकर चालक फरार, बाद में गिरफ्तार

नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में एक तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने स्कूटर सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की अस्पताल में मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने जांच के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, हादसा 5 जुलाई को आउटर रिंग रोड स्थित जहांगीरपुरी बस स्टैंड के पास हुआ। घायल युवक को तत्काल बाबू जगजीवन राम मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान दीपक, निवासी मंगोलपुरी के रूप में हुई।

जांच के दौरान एक पीसीआर कॉलर ने पुलिस को बताया कि हरियाणा नंबर की मर्सिडीज कार ने स्कूटर को टक्कर मारी थी। इसके बाद पुलिस ने वाहन की पहचान कर उसके मालिक को नोटिस भेजा। पूछताछ में पता चला कि हादसे के समय कार अंश प्रताप सिंह चला रहा था।

पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर मर्सिडीज कार को जब्त कर लिया है। मामले में लापरवाही से वाहन चलाने और लापरवाही से मौत का कारण बनने सहित संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

Previous News

BREAKING NEWS: महिलाओं को ₹2,500 प्रति माह, रक्षाबंधन पर नई योजना शुरू

Next News

BREAKING NEWS: लाल किला ब्लास्ट केस में बड़ा अपडेट, NIA ने कोर्ट में पेश की फॉरेंसिक रिपोर्ट