Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 07 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
जयपुर में दर्दनाक हिट एंड रन: बेकाबू ट्रॉले ने परिवार को रौंदा, 3 मासूम बच्चों की मौत

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हिट एंड रन हादसा सामने आया। अजमेर रोड स्थित 200 फीट बायपास पर तेज रफ्तार बेकाबू ट्रॉले ने सड़क किनारे वाहन का इंतजार कर रहे एक परिवार को कुचल दिया। हादसे में तीन मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रॉला अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर तक रेलिंग तोड़ते हुए आगे बढ़ा और डिवाइडर के पास बैठे परिवार को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद ट्रॉला चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि हादसे में घायल माता-पिता की हालत गंभीर बनी हुई है। फरार चालक की तलाश की जा रही है तथा आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि ट्रॉला ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित हो गया, जिसके बाद यह दर्दनाक हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Previous News

लखनऊ अग्निकांड के बाद संभल में बड़ा एक्शन, मॉल पर छापा; सुरक्षा खामियों पर विधायक के बेटे से पूछताछ

Next News

BREAKING NEWS: राजस्थान LDC परीक्षा में पेपर लीक के आरोप, अभ्यर्थियों का हंगामा