Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 07 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
सौंख में बड़ा सड़क हादसा: दौड़ का अभ्यास कर रहे 9 युवकों को अज्ञात वाहन ने कुचला

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे थे युवक, सुबह 5:30 बजे गोवर्धन रोड पर हुआ हादसा, चालक वाहन समेत फरार

गोवर्धन। मथुरा जनपद के सौंख क्षेत्र में मंगलवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सनसनी फैला दी। गोवर्धन रोड पर गांव तसिया के निकट सरकारी नौकरी की शारीरिक परीक्षा की तैयारी के लिए दौड़ का अभ्यास कर रहे युवकों को पीछे से आए एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसे में 9 युवक घायल हो गए, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब 5:30 बजे 15 से अधिक युवक रोजाना की तरह दौड़ का अभ्यास कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आए एक अज्ञात वाहन ने नियंत्रण खोते हुए कई युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक सड़क पर दूर तक जा गिरे और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और फरार वाहन की तलाश में जुट गई है।

पुलिस का कहना है कि अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।

 
Previous News

नोएडा की फैक्ट्री में भीषण आग, 8 दमकल गाड़ियों ने ढाई घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

Next News

अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपा का वृक्षारोपण अभियान, कार्यकर्ताओं ने 2027 में सरकार बनाने का लिया संकल्प