Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 06 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
यूपी में उच्च शिक्षा को नई उड़ान, CU यूपी स्कॉलर समिट 2026 का दूसरा चरण शुरू; 750 मेधावी छात्र सम्मानित

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में लगातार नए आयाम स्थापित कर रहा है। इसी क्रम में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश (CU-UP) में आयोजित 'सीयू स्कॉलर समिट-2026' के फेज-2 का भव्य शुभारंभ हुआ। दो दिवसीय इस समिट के पहले दिन देश के 12 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से आए 750 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि योगी सरकार शिक्षा को रोजगार और उद्योग की जरूरतों के अनुरूप विकसित कर रही है। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश ने 3,000 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को लगभग ₹50 करोड़ की छात्रवृत्ति (Scholarship) देकर प्रतिभाशाली युवाओं के लिए उच्च शिक्षा के नए अवसर उपलब्ध कराए हैं।

उन्होंने कहा कि आज के दौर में युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा साइंस, साइबर सिक्योरिटी, एयरोस्पेस और डिफेंस टेक्नोलॉजी जैसे उभरते क्षेत्रों में दक्ष बनाना समय की आवश्यकता है। सरकार का लक्ष्य उत्तर प्रदेश के युवाओं को नौकरी मांगने वाला नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला बनाना है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश की बेटियों को भी उच्च शिक्षा और नवाचार के क्षेत्र में समान अवसर दिए जा रहे हैं।

सीयू यूपी के मैनेजिंग डायरेक्टर जय इंदर सिंह संधू ने बताया कि विश्वविद्यालय में अत्याधुनिक AI स्पेस, एडवांस लैब्स, GPU इंफ्रास्ट्रक्चर और विश्वस्तरीय रिसर्च सुविधाएं विकसित की गई हैं। इंडस्ट्री आधारित शिक्षा मॉडल के कारण कई छात्रों का चयन पहले ही वैश्विक कंपनियों में इंटर्नशिप के लिए हो चुका है।

"From Scholar to Future-Ready Professional: AI, Aerospace, Defence and Engineering" थीम पर आयोजित इस समिट में शिक्षा विशेषज्ञों, नीति निर्माताओं, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों और पूर्व छात्रों ने भविष्य की तकनीकों, करियर के अवसरों, स्टार्टअप, रिसर्च और इनोवेशन पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में पूर्व ब्रह्मोस एयरोस्पेस के सीईओ डॉ. सुधीर कुमार मिश्रा, हिताची एमजीआरएम नेट लिमिटेड के विशेषज्ञों सहित कई उद्योग जगत के प्रमुख प्रतिनिधियों ने युवाओं को भविष्य की चुनौतियों और अवसरों से अवगत कराया। वहीं अभिनेता कुमुद मिश्रा ने भी छात्रों को अपने लक्ष्य और पहचान स्वयं बनाने का प्रेरणादायक संदेश दिया।

Previous News

प्रेमी के साथ इंदौर से भागकर मथुरा पहुंची नाबालिग, RPF ने ट्रेन से किया रेस्क्यू

Next News

गौकशी की कमाई से बनाई करोड़ों की संपत्ति पर चला बुलडोजर नहीं, कुर्की का शिकंजा