Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 06 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
बारिश के बीच हाईटेंशन लाइन बनी मौत का कारण, बस्ती में फैले करंट से महिला की मौत, 40 से ज्यादा लोग चपेट में

कोटा। राजस्थान के कोटा जिले में रविवार सुबह बारिश के दौरान बड़ा हादसा हो गया। 33 केवी हाईटेंशन लाइन का इंसुलेटर टूटने से रिहायशी इलाके में करंट फैल गया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में अपने परिवार को बचाने की कोशिश कर रही 30 वर्षीय सलमा की करंट लगने से मौत हो गई।

बताया गया कि अनंतपुरा थाना क्षेत्र की बरड़ा बस्ती में बिजली टावर से जुड़े फॉल्ट के बाद बारिश के कारण गीली जमीन और दीवारों के माध्यम से करीब 200 मीटर के दायरे में स्थित 50 से अधिक घरों में करंट फैल गया। इस दौरान 40 से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आ गए, जबकि 9 लोग झुलस गए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे में दो मवेशियों की भी मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों से बाहर भागने लगे। जो भी किसी की मदद के लिए आगे बढ़ा, उसे भी करंट के झटके लगे। बाद में स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग को सूचना देकर बिजली आपूर्ति बंद करवाई, जिसके बाद स्थिति पर काबू पाया गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीं, बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बारिश के दौरान तकनीकी खराबी के कारण इंसुलेटर टूट गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग भी उठाई गई है।

Previous News

भीषण गर्मी में फटा एसी, देखते ही देखते आग की लपटों में घिरा पूरा घर

Next News

मेवाती मोहल्ले में गरजा नगर निगम का बुलडोजर, अवैध अतिक्रमण हटाकर दी कड़ी चेतावनी