Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 05 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
विश्व हिन्दू महासंघ के जिलाध्यक्ष बने संजय सिंघल, श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति का लिया संकल्प

विश्व हिन्दू महासंघ ने मथुरा में संगठन का विस्तार करते हुए संजय सिंघल एडवोकेट को नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति और गौ संरक्षण को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

मथुरा के गोवर्धन पैलेस में रविवार को आयोजित विश्व हिन्दू महासंघ की महत्वपूर्ण बैठक में संगठन के विस्तार की घोषणा की गई। बैठक में संजय सिंघल एडवोकेट को मथुरा जिले का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष शरद परमार, क्षेत्रीय महामंत्री राजेन्द्र शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष अधिवक्ता प्रकोष्ठ पंडित गौरव शर्मा एडवोकेट की संस्तुति पर आगरा मंडल प्रभारी अंकित उपाध्याय और गाजियाबाद के जिलाध्यक्ष नागर ने संजय सिंघल को मनोनयन पत्र सौंपकर नई जिम्मेदारी सौंपी।

पदभार ग्रहण करने के बाद संजय सिंघल ने कहा कि वे श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति, गौमाता की सुरक्षा और सनातन संस्कृति के संरक्षण के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में हिंदुत्व और सामाजिक हितों के लिए मजबूती से कार्य करता रहेगा।

इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष शरद परमार ने कहा कि विश्व हिन्दू महासंघ समाज में धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रहा है और संगठन का उद्देश्य सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाना है।

कार्यक्रम में डॉ. राघव शर्मा, सुनील अग्रवाल, अवधेश राणा, राजेश सिंघल, अनिल शर्मा, मनोज कुशवाह, मुकेश शर्मा, गौरव शर्मा, गौरव राघव, कृष्णा बघेल, मनोज कुमार, अमर सिंह, मुकेश चौधरी, बंटी शर्मा, अटल बिहारी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का फूल-मालाओं से स्वागत कर शुभकामनाएं दीं।

Previous News

गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, नौहझील पुलिस की कार्रवाई

Next News

लखनऊ पहुंचे BJP अध्यक्ष नितिन नवीन - 'जिन्होंने रामसेवकों पर गोलियां चलवाईं', राहुल-अखिलेश-केजरीवाल पर बरसे नितिन