Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 05 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
थार और मैक्स की आमने-सामने भीषण टक्कर! स्टेयरिंग में फंसा चालक, राहगीरों ने बचाई जान

हाथरस के सासनी कोतवाली क्षेत्र में रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। गांव बरसे के पास पेट्रोल पंप के सामने थार और मैक्स वाहन की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि मैक्स चालक स्टेयरिंग में बुरी तरह फंस गया, जबकि थार गाड़ी भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद राहगीरों ने तुरंत रेस्क्यू शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद चालक को वाहन से सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद घायल को तत्काल बागला जिला अस्पताल, हाथरस भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है।

दुर्घटना के चलते कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Previous News

मथुरा हत्याकांड में बड़ा खुलासा! सगाई समारोह में चचेरे भाई को उतारा माैत के घाट, पत्नी से अवैध संबंध का शक

Next News

नोएडा की मल्टीलेवल पार्किंग में महिला का शव मिलने से सनसनी, CCTV खंगाल रही पुलिस