Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 05 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
गऊ घाट पर चला व्रज वैभव अभियान, 250 से अधिक स्वयंसेवकों ने किया श्रमदान और वृक्षारोपण

मथुरा के गऊ घाट पर रविवार को व्रज वैभव अभियान के तहत स्वच्छता, वृक्षारोपण और जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभियान में विभिन्न शहरों से पहुंचे 250 से अधिक स्वयंसेवकों ने यमुना तट की सफाई कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

व्रज वैभव अभियान के अंतर्गत मथुरा के गऊ घाट पर रविवार को भव्य स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस अभियान में मथुरा, आगरा, भरतपुर, इगलास, मेरठ, नोएडा, गाज़ियाबाद, दिल्ली और अलीगढ़ से आए 250 से अधिक स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और श्रमदान किया।

स्वयंसेवकों ने यमुना तट पर सफाई अभियान चलाते हुए एक ट्रॉली भर कचरा एकत्रित किया और लोगों को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। अभियान के दौरान पौधारोपण भी किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहायक नगर आयुक्त राकेश त्यागी ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और कहा कि स्वच्छता को केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि जनआंदोलन बनाया जाना चाहिए।

इस अवसर पर हार्टफुलनेस के समन्वयक निशांत शर्मा और राज्य समन्वयक अनुपम अग्रवाल ने भी पौधारोपण किया। निशांत शर्मा ने यमुना प्रदूषण, सूक्ष्म प्रदूषकों और सामाजिक जागरूकता पर अपने विचार रखते हुए कहा कि यमुना को स्वच्छ रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।

वहीं अनुपम अग्रवाल ने लोगों से सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग बंद करने और पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली अपनाने की अपील की।

कार्यक्रम में सुरेन्द्र शर्मा, महेश, सुभाष, ऋषि तोमर, जे.पी. सिंह, संजय शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे। अभियान के माध्यम से स्वच्छ, हरित और दिव्य व्रज के निर्माण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया।

Previous News

20 करोड़ का कोका-कोला स्टॉक जब्त! अनधिकृत सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़, कई डिपो पर पुलिस की बड़ी रेड

Next News

ग्राम चौकीदार ने पहनी पुलिस की वर्दी, फोटो वायरल होते ही दर्ज हुआ मुकदमा