Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 05 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
राया के दो गेस्ट हाउसों पर पुलिस का बड़ा छापा, 13 गिरफ्तार; 6 पीड़ित महिलाओं का रेस्क्यू

मथुरा के थाना राया पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो गेस्ट हाउसों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 6 महिलाओं का रेस्क्यू किया गया। पुलिस ने मौके से मोबाइल फोन, नकदी और अन्य सामग्री भी बरामद की है।

थाना राया पुलिस ने शनिवार रात रायाकट स्थित रॉयल होम्स गेस्ट हाउस और सांवरिया गेस्ट हाउस पर संयुक्त कार्रवाई करते हुए कथित अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ छापेमारी की। पहली कार्रवाई रात 9:50 बजे और दूसरी 11:20 बजे की गई।

पुलिस के अनुसार, दोनों गेस्ट हाउसों से 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 6 महिलाओं/पीड़िताओं का रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर भेजा गया। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 17 मोबाइल फोन, 4,380 रुपये नकद और 36 कंडोम बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और यदि इसमें अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह के निर्देशन में थाना राया पुलिस की टीम ने किया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अनैतिक एवं अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Previous News

ब्रेकिंग न्यूज़: SSP श्लोक कुमार पांडे की 'तबादला एक्सप्रेस', 70 से अधिक निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के हुए तबादले

Next News

20 करोड़ का कोका-कोला स्टॉक जब्त! अनधिकृत सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़, कई डिपो पर पुलिस की बड़ी रेड