Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 05 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
चलती बाइक से गिरी महिला, इलाज के दौरान दर्दनाक मौत; परिवार में मचा कोहराम

मथुरा के वृंदावन क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में चलती बाइक से गिरने के बाद महिला की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल महिला को पहले स्थानीय अस्पताल और फिर जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

शनिवार देर शाम छठीकरा से वृंदावन मार्ग पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। चलती बाइक से अचानक गिरने के कारण एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों की मदद से घायल महिला को उपचार के लिए सौ शैया अस्पताल पहुंचाया गया।

डॉक्टरों ने महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे तत्काल जिला अस्पताल, मथुरा रेफर कर दिया। लेकिन इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

परिजनों के अनुसार, मृतका की पहचान 32 वर्षीय पिंकी, पत्नी राधावल्लभ, निवासी बदनपुर टेंटी गांव, थाना सुरीर के रूप में हुई है। बताया गया कि वह अपने गांव से पेगांव गई थीं और वहां से वृंदावन लौटते समय रास्ते में यह हादसा हो गया।

फिलहाल पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Previous News

2027 की चुनावी जंग का बिगुल! राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने यूपी की सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने का किया ऐलान

Next News

यमुनापार क्षेत्र में घात लगाए बैठे लोगों ने किया युवक पर हमला, हालत गंभीर