Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 05 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
ज़मीन में दफन मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी! पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नरसेना थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर की वाल्मीकि बस्ती में ज़मीन में दबा नवजात शिशु का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

घटना की जानकारी डायल 112 पर मिली, जिसके बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने ज़मीन में दबे नवजात के शव को बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नवजात का शव एक बाड़े में ज़मीन के अंदर दबा हुआ मिला। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि नवजात को जन्म के बाद दफनाया गया या मामला किसी अपराध से जुड़ा है।

पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ-साथ नवजात की पहचान एवं घटना के पीछे की सच्चाई का पता लगाने में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों और पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।

Previous News

जेल का डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ही निकला 'ड्रग्स किंग'! कैदियों तक पहुंचाता था नशा और मोबाइल

Next News

राम मंदिर चढ़ावा चोरी में सबसे बड़ा खुलासा! डिलीट चैट्स ने खोला 2 करोड़ के खेल का राज