Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 03 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
उज्जैन में बारिश का कहर, उफान पर शिप्रा नदी... रामघाट के मंदिर जलमग्न

मध्य प्रदेश के उज्जैन में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते शिप्रा नदी उफान पर है। नदी का जलस्तर बढ़ने से प्रसिद्ध रामघाट के किनारे स्थित कई मंदिर जलमग्न हो गए हैं। शहर के कई निचले इलाकों में भी जलभराव की स्थिति बन गई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है।

बारिश के कारण शिप्रा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। रामघाट पर बने छोटे-बड़े मंदिर पूरी तरह पानी में डूब गए हैं। प्रशासन ने नदी किनारे लोगों की आवाजाही पर नजर रखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं और श्रद्धालुओं से सावधानी बरतने की अपील की है।

भारतीय मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में अगले दो से तीन दिनों तक भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। पश्चिमी और पूर्वी मध्य प्रदेश में तेज हवाओं, बिजली गिरने और भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।

प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों के पास जाने से बचने और मौसम विभाग की एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है। राहत एवं बचाव दल अलर्ट मोड पर हैं और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Previous News

हिमाचल में बारिश का कहर, किन्नौर में फ्लैश फ्लड और लैंडस्लाइड से NH-5 बंद, दो वाहन मलबे में फंसे

Next News

अविवाहित मृतक का फर्जी बेटा बनाकर जमीन हड़पने का आरोप, एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार