Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 03 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
उत्तराखंड में मॉनसून का कहर, भूस्खलन से केदारनाथ-बद्रीनाथ यात्रा प्रभावित

उत्तराखंड में मॉनसून की तेज बारिश अब आफत बनकर बरस रही है। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते पहाड़ों पर कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ है, जिससे केदारनाथ और बद्रीनाथ यात्रा प्रभावित हो गई है। कई जगहों पर पहाड़ों से मलबा और बड़े-बड़े पत्थर गिरने के कारण यात्रा मार्ग अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा है।

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सोनप्रयाग-गौरीकुंड मोटर मार्ग के मुनकटिया क्षेत्र में भारी भूस्खलन के बाद प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए आवाजाही कुछ समय के लिए रोक दी। वहीं चमोली जिले में ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी कई स्थानों पर मलबा आने और सड़क धंसने से यातायात प्रभावित हुआ है।

लगातार बारिश के कारण अलकनंदा और मंदाकिनी नदियों का जलस्तर भी बढ़ गया है। मौसम विभाग ने नैनीताल और बागेश्वर जिलों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, टिहरी और पौड़ी समेत कई जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है।

प्रशासन ने चारधाम यात्रा पर जाने

Previous News

ग्राइंडर ऐप के जरिए बुलाकर करते थे लूट, जैत पुलिस ने सात डकैत दबोचे

Next News

धराली आपदा को एक साल, जख्म अब भी हरे... कई परिवार आज भी अपनों का इंतजार कर रहे हैं