Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 03 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
राया के मदेम में बीच सड़क बना रणक्षेत्र, दो पक्षों में जमकर पथराव, LIVE VIDEO वायरल

मथुरा के थाना राया क्षेत्र के गांव मदेम में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद ने उस समय हिंसक रूप ले लिया, जब बीच सड़क पर दोनों ओर से जमकर ईंट-पत्थर चलने लगे। देखते ही देखते पूरा इलाका रणक्षेत्र में बदल गया और अफरा-तफरी मच गई। घटना का LIVE VIDEO अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों पक्ष आमने-सामने खड़े होकर एक-दूसरे पर ईंट-पत्थरों की बारिश कर रहे हैं। बीच सड़क पर हुए इस बवाल से आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और राहगीर अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।

पथराव इतना जबरदस्त था कि सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह ठप हो गया। कई वाहन चालक बीच रास्ते में ही रुक गए और हालात सामान्य होने का इंतजार करते रहे।

घटना की सूचना मिलते ही राया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो, CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर सभी उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर शांति व्यवस्था बनाए रखी गई है।

 

बीच सड़क पर खुलेआम हुए इस पथराव ने कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सभी की नजर पुलिस की कार्रवाई पर है कि वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे उपद्रवियों पर कब तक शिकंजा कसता है।

Previous News

अयोध्या पहुंचे पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बोले- "दोषियों को भगवान भी दंड देंगे, कानून भी सजा देगा"

Next News

तीन साल बाद मिली अपनी जमीन, प्रशासन ने 3 एकड़ भूमि को कराया कब्जामुक्त