Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 03 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
अयोध्या के राम जन्मभूमि मंदिर में दान राशि चोरी मामले में गिरफ्तार आरोपी अविनाश शुक्ला को पुलिस ने 13 घंटे की रिमांड पर लिया है।

राम जन्मभूमि मंदिर दान चोरी मामले की जांच तेज हो गई है। गिरफ्तार आरोपी अविनाश शुक्ला को पुलिस जेल से निकालकर 13 घंटे की रिमांड पर पुलिस लाइन लाई, जहां उससे लगातार पूछताछ की जा रही है।

जांच अधिकारी ने लगभग 30 अहम सवालों की सूची तैयार की है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि चोरी की योजना कैसे बनाई गई, इसमें और कौन-कौन शामिल था, चोरी की गई रकम कहां रखी गई और उसका इस्तेमाल कैसे किया गया।

सूत्रों के मुताबिक पूछताछ के दौरान मिले इनपुट के आधार पर पुलिस आरोपी को उसके किराए के घर योग साधनालय और पैतृक निवास प्रतापगढ़ भी ले जा सकती है। वहां साक्ष्य जुटाने और बरामदगी की कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Previous News

20 मिनट की बारिश ने मथुरा को किया पानी-पानी, न्यू बस स्टैंड बना तालाब, कारें डूबीं, यात्री फंसे

Next News

अयोध्या के राम जन्मभूमि मंदिर दान चोरी मामले में गिरफ्तार आरोपी लवकुश मिश्रा की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं।