Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 02 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
राया में स्कॉर्पियो सवारों का तांडव, युवक को कुचलने की कोशिश के बाद की फायरिंग

मथुरा/राया। मथुरा के राया थाना क्षेत्र में स्कॉर्पियो सवार दबंगों द्वारा एक युवक पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। आरोप है कि पहले युवक को स्कॉर्पियो से कुचलने का प्रयास किया गया और जब वह बच निकला तो हमलावरों ने उस पर फायरिंग कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, युवक किसी काम से जा रहा था, तभी स्कॉर्पियो सवार लोगों ने उसे निशाना बनाया। युवक ने किसी तरह अपनी जान बचाई, लेकिन हमले में वह घायल हो गया। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वाहन सहित फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही राया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और मामले की जांच शुरू कर दी है। हमलावरों की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हमले के पीछे की वजह और आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया गया है।

Previous News

गोवर्धन में श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो पलटी, 5 लोग घायल - मंदिर दर्शन कर लौट रहे थे यात्री

Next News

गोकुल में बनेगी 'वासुदेव वाटिका', श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं से रूबरू होंगे श्रद्धालु