Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 02 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
फरह में गांजा तस्करों पर STF का बड़ा प्रहार, 1.28 क्विंटल गांजा बरामद; एक गिरफ्तार, साथी फरार

मथुरा/फरह। मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एसटीएफ आगरा और फरह पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार शाम फरह कस्बे में छापेमारी कर 1 क्विंटल 28 किलो गांजा बरामद किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार फरह-परखम चौराहे के पास स्थित एक ऑटो पार्ट्स की दुकान के पीछे बने गोदाम में भारी मात्रा में गांजा छिपाकर रखा गया था। सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में संजय पुत्र अशोक को मौके से गिरफ्तार किया गया, जबकि उसका साथी बंटी पुत्र लाला निवासी फरह फरार होने में सफल रहा।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी लंबे समय से क्षेत्र में गांजे की थोक सप्लाई का कारोबार कर रहे थे और आसपास के इलाकों में इसकी आपूर्ति करते थे। पुलिस ने गोदाम को सील कर बरामद गांजे को कब्जे में ले लिया है और पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।

मौके पर पहुंचे रिफाइनरी क्षेत्राधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि एसटीएफ आगरा और फरह पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी मात्रा में गांजा बरामद हुआ है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है और फरार आरोपी की तलाश में पुलिस टीमों को लगाया गया है। साथ ही इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Previous News

मथुरा में 'संभव अभियान-2026' का शुभारंभ, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने निकाली जागरूकता रैली

Next News

यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, अज्ञात वाहन से टकराकर पलटी कार; जीआरपी जवान गंभीर घायल