Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 18 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा पहुंचे अनिल शास्त्री, बीजेपी सरकार पर साधा निशाना, विपक्ष पर कार्रवाई को बताया लोकतंत्र के खिलाफ

मथुरा में शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पुत्र अनिल शास्त्री पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्व विधायक प्रदीप मथुरा के आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच राजनीतिक मुद्दों और क्षेत्र की स्थिति को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

अनिल शास्त्री ने हाल ही में वृंदावन में हुए हादसे पर भी दुख व्यक्त किया और मीडिया से बातचीत में केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की बात करने के बावजूद विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है और सरकार के खिलाफ बोलने वालों पर कार्रवाई की जाती है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विपक्षी नेताओं को जेल भेजने की धमकी दी जाती है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। साथ ही राहुल गांधी पर लगाए जा रहे आरोपों को उन्होंने बेबुनियाद बताया और कहा कि कांग्रेस इन मुद्दों को जनता के सामने रखेगी।

Previous News

बाद स्टेशन: ओएचई वायर बॉक्स में आग से रेलवे सिग्नल फेल, आधा दर्जन ट्रेनों का रूट डायवर्ट

Next News

मथुरा: बाल श्रम के खिलाफ श्रम विभाग का अभियान, 5 बच्चे मुक्त, दुकानदारों पर जुर्माना