Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 30 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
रिटायर्ड सैन्यकर्मी के घर महिला की संदिग्ध मौत! गोली लगने से गई जान, पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

मथुरा के सदर थाना क्षेत्र स्थित विष्णु धाम कॉलोनी में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम के साथ साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे कमांड हॉस्पिटल, मथुरा से सूचना मिली कि गोली लगने से घायल महिला नेहा देवी, पत्नी चंद्रवीर सिंह को अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चंद्रवीर सिंह सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी (पूर्व सुरक्षा बल अधिकारी) बताए जा रहे हैं।

सूचना मिलने के बाद पुलिस तत्काल विष्णु धाम कॉलोनी स्थित आवास पर पहुंची। मौके का निरीक्षण कर फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। घटना के समय घर में मृतका नेहा देवी और उनका बेटा प्रिंस मौजूद था। पुलिस दोनों से जुड़े तथ्यों की भी जांच कर रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला को गोली कैसे लगी और किन परिस्थितियों में यह घटना हुई, इसकी जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक साक्ष्य और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Previous News

आगरा में हैवान बने ससुराल वाले, विवाहिता की बेरहमी से हत्या कर बोरे में बंद किया शव

Next News

सड़क पर बिखरा बांके बिहारी का खजाना! चढ़ावे के सिक्कों से भरा थैला फटा, VIDEO वायरल