Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 29 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
वृंदावन पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बदमाश! अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार, 15 मुकदमे पहले से दर्ज

मथुरा के थाना वृंदावन पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक शातिर अपराधी को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पहले से आर्म्स एक्ट, चोरी, एनडीपीएस और आबकारी अधिनियम समेत कई गंभीर मामलों में मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार, 28 जून 2026 की रात करीब 9:40 बजे राधिका कुटी, वृंदावन के पास चेकिंग के दौरान रवि सिंह पुत्र स्व. भगवान सिंह उर्फ भुल्ली, निवासी नरी सैमरी, थाना छाता को गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत नया मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी कोई नया अपराधी नहीं है। उसके खिलाफ चोरी, अवैध हथियार रखने, एनडीपीएस एक्ट और आबकारी अधिनियम सहित 15 आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं। आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास सामने आने के बाद पुलिस उसके अन्य आपराधिक नेटवर्क की भी जांच कर रही है।

यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अवधेश कुमार और हेड कांस्टेबल राजेश कुमार की टीम ने की। पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Previous News

'ब्रज को स्वच्छ बनाना है' अभियान का शुभारंभ कल, प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी होंगे शामिल

Next News

ज्वेलर्स की दुकान में फिल्मी अंदाज में चोरी! टीन की छत काटकर घुसे चोर, CCTV का DVR भी ले गए