Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 29 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
पिता का शव देखते ही बेटे ने भी तोड़ा दम! एक ही घर से एक साथ उठीं दो अर्थियां, हर आंख हुई नम

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां 50 वर्षीय पिता की मौत का सदमा उनका 15 वर्षीय बेटा बर्दाश्त नहीं कर सका। जैसे ही पिता का शव घर पहुंचा, बेटा बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, मुंडेरवा थाना क्षेत्र के हज्जाम गांव निवासी ज्योति प्रकाश अपने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे मकान की नींव भराई का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वे बेहोश होकर गिर पड़े। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जब पिता का शव घर लाया गया तो उनका 15 वर्षीय बेटा राज यह सदमा सहन नहीं कर सका। पिता को अंतिम बार देखते ही वह भी बेहोश होकर गिर पड़ा। आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बेटे की मौत गहरे सदमे के कारण हुई।

एक ही घर से पिता और बेटे की एक साथ अर्थियां निकलने से पूरे गांव में मातम छा गया। गांव के लोगों और जनप्रतिनिधियों ने परिवार की आर्थिक मदद का भरोसा दिलाया है। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है।

Previous News

अब हर रविवार लगेगा 'बहू-बेटी सम्मेलन'! गांव-गांव महिलाओं को मिलेगा सुरक्षा और अधिकारों का पाठ

Next News

नोएडा: 22वीं मंजिल पर लगी भीषण आग, हाईराइज सोसाइटी में मची अफरा-तफरी